Thursday, March 12, 2026

Creating liberating content

Delhi Khajuri Khas Kidnapping...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश...

Pradhan Mantri Kisan Samman...

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 9.32 करोड़ किसानों को...

Delhi Police Operation Shastra:...

Delhi Police Operation Shastra: दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शास्त्र’ शुरू किया, 47 गिरफ्तार,...
HomeStateDelhi NCRDelhi Encounter: नरेला...

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम मुठभेड़ का मामला सामने आया है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर गोगी गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में से एक की पहचान अक्षय उर्फ टैक्सी के रूप में हुई है। अक्षय दिल्ली के एनआईए थाना क्षेत्र में दर्ज धारा 308 के एक मामले में वांटेड चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि अक्षय गोगी गैंग के लिए काम करता था और कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अक्षय उर्फ टैक्सी एक्सटॉर्शन, फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोगी गैंग के शूटर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

पुलिस के अनुसार जब संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अक्षय उर्फ टैक्सी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके से दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, एक वाहन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: मनमीन वालिया नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 8 महीने के बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार रिपोर्ट: मनमीन वालिया दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला टीम ने “ऑपरेशन शस्त्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील और...

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: 9.32 Crore Farmers Receive Rs 18,640 Crore in DBT

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 9.32 करोड़ किसानों को DBT के ज़रिए 18,640 करोड़ रुपये मिले रिपोर्ट – हेमंत कुमार। नई दिल्ली से रिपोर्ट: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना लघु और सीमांत किसानों के लिए एक...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.