Home State Delhi NCR Delhi: सदर बाजार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फेडरेशन चेयरमैन पम्मा ने कहा—तारों का जंजाल हटाना अब जरूरी

Delhi: सदर बाजार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फेडरेशन चेयरमैन पम्मा ने कहा—तारों का जंजाल हटाना अब जरूरी

0
Delhi: सदर बाजार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फेडरेशन चेयरमैन पम्मा ने कहा—तारों का जंजाल हटाना अब जरूरी
Delhi: सदर बाजार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फेडरेशन चेयरमैन पम्मा ने कहा—तारों का जंजाल हटाना अब जरूरी
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक सदर बाजार में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के बाद फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आग के पीछे तारों के जंजाल को जिम्मेदार ठहराया और प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।
परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि आग आज दोपहर करीब 4 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत हरकत में आईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की करीब 27 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
उन्होंने बताया कि जिस तरह से आग तेजी से फैली, उसे देखकर बाजार के व्यापारियों में भारी दहशत फैल गई और कई मार्केट को तत्काल बंद कर दिया गया। पम्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “अगर यह आग रात के समय लगती तो नुकसान कहीं ज्यादा भयावह हो सकता था।”
उन्होंने खासतौर पर बिजली की अनियोजित तारों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “सदर बाजार में जगह-जगह बिजली के तारों का जंजाल बना हुआ है। यह न केवल बाजार की खूबसूरती को बिगाड़ता है बल्कि अक्सर शॉर्ट सर्किट का कारण भी बनता है, जिससे आगजनी की घटनाएं सामने आती हैं।”
पम्मा ने प्रशासन से मांग की कि सदर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए और खुले तारों को हटाकर अंडरग्राउंड सिस्टम लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और करोड़ों की संपत्ति को बचाने के लिए यह कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई दुकानदारों ने दिन भर के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है और आग के कारणों की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here