Delhi: दिल्ली के हनुमान मंदिर में NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने सार्वजनिक सुविधाओं का किया उद्घाटन
Delhi: दिल्ली के हनुमान मंदिर में NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने सार्वजनिक सुविधाओं का किया उद्घाटन
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
राजधानी के प्राचीन और लोकप्रिय धार्मिक स्थल हनुमान मंदिर में आज दिल्ली न्यू दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने दो महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। यह पहल न केवल भक्तों की सुविधा के लिए की गई है, बल्कि दिल्ली के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ और सुसज्जित बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर कुलजीत सिंह चहल ने कहा, “लाखों श्रद्धालु हर दिन हनुमान मंदिर में दर्शन और प्रार्थना के लिए आते हैं। ऐसे में NDMC का यह दायित्व बनता है कि उन्हें बुनियादी सुविधाएं, विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल और अन्य जनसुविधाएं, समय पर और अच्छी स्थिति में उपलब्ध कराई जाएं।” उन्होंने यह भी बताया कि आज यहां एक आधुनिक और स्वच्छ ‘जूता घर’ (फुटवेयर स्टैंड) का भी शुभारंभ किया गया है, जिससे भक्तगण बिना चिंता के अपने जूते सुरक्षित रख सकें।
चहल ने यह स्पष्ट किया कि NDMC की यह पहल केवल हनुमान मंदिर तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि दिल्ली के सभी पवित्र और धार्मिक स्थल साफ-सुथरे और व्यवस्थित हों। इसके लिए NDMC सक्रियता से योजनाएं बना रही है और उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रही है।”
इस मौके पर मंदिर के पुजारियों, स्थानीय नागरिकों और NDMC अधिकारियों की उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने NDMC की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे धार्मिक स्थलों की गरिमा और भक्तों की सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। NDMC के इस प्रयास को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘हर मंदिर स्वच्छ मंदिर’ जैसी योजनाओं के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
Get notified whenever we post something new!
🔶श्री सतीश गोलचा जी, IPS को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई @CPDelhi#DPUpdates pic.twitter.com/luIN3fgeTA
— Delhi Police (@DelhiPolice) August 22, 2025



