Tuesday, March 10, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime: मालवीय नगर...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट,...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड...

Women Empowerment: दिल्ली में...

Women Empowerment: दिल्ली में वूमंस डे 2026 का जन कल्याण एवं स्वदेशी महोत्सव दिल्ली...
HomeStateDelhi NCRSurit Events Foundation: ...

Surit Events Foundation:  “सुरीत इवेंट्स” की 7वीं वर्षगांठ पर महिलाओं और समाजसेवकों को राष्ट्रीय सम्मान, स्लम क्षेत्र के बच्चों को मिले तोहफे

Surit Events Foundation:  “सुरीत इवेंट्स” की 7वीं वर्षगांठ पर महिलाओं और समाजसेवकों को राष्ट्रीय सम्मान, स्लम क्षेत्र के बच्चों को मिले तोहफे

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय “सुरीत इवेंट्स” ने अपनी सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के नायक बने लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से “चैरिटी नेशनल अवार्ड” और “समाजसेवी नारी राष्ट्रीय सम्मान” से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर मिसाल पेश की है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “महिलाओं का सम्मान करना, समाज का सम्मान करना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश की तरक्की में योगदान दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रेरणा और पहचान दोनों मिलती हैं।”

कार्यक्रम का आयोजन सुरीत इवेंट्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष रशमीत कौर बिन्द्रा की अगुआई में किया गया। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट बीते सात वर्षों से स्लम क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान “एक मिशन, एक चैरिटी” के तहत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, एजुकेशन किट, स्कूल बैग, सेनेटरी नेपकिन, और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ दी जाती हैं।

वर्षगांठ के मौके पर बच्चों को शैक्षिक किट, गिफ्ट, और जरूरतमंदों को सहायता सामग्री दी गई। साथ ही केक काटकर ट्रस्ट की उपलब्धियों का जश्न भी मनाया गया। आयोजन में उपस्थित सभी सदस्यों को “ट्रस्ट का सम्मानित पत्र”, “चैरिटी नेशनल अवार्ड” और “समाजसेवी नारी राष्ट्रीय सम्मान” से नवाजा गया।

मुख्य वक्तव्य में पम्मा ने कहा कि “बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखें, उन्हें खेलों से भी जोड़ें ताकि वो ऑनलाइन गेम्स और व्यसनों से दूर रहें। एक मजबूत और सशक्त पीढ़ी का निर्माण शिक्षा और खेल दोनों से होता है।”

कार्यक्रम में कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें ट्रस्ट की लीगल एडवाइजर एडवोकेट मानसी गोगीया, ब्रांड एंबेसडर रिद्धम चड्ढा, एडवोकेट सन्नो शुक्ला, बलविंदर कौर, एसोसिएट सदस्य रजनी बांगा, एंजल गोगीया, सरीता सलूजा, सृष्टि दिवान, हरप्रीत कौर, और मार्केटिंग मैनेजर पंकज शामिल थे।

रशमीत कौर बिन्द्रा ने यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुरीत इवेंट्स की पहली शाखा शुरू हो चुकी है और अब संस्था देशभर के अलग-अलग शहरों में अपनी ब्रांच खोलने की योजना बना रही है ताकि हर स्लम बस्ती तक सहायता पहुँच सके और जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाया जा सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र में मालवीय नगर इलाके के पार्क में रविवार शाम एक मणिपुरी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके के मदन गिरी में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक निखिल उर्फ़ निक्की...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड को दोबारा लॉन्च किया

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड को दोबारा लॉन्च किया रिपोर्ट: हेमंत कुमार भारत में लुब्रिकेंट्स और ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Assurance Intl Limited ने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट ब्रांड...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.