Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeUncategorizedDelhi STF Encounter:...

Delhi STF Encounter: निजामुद्दीन पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद ईरानी गैंग के दो बदमाशों को दबोचा

Delhi STF Encounter: निजामुद्दीन पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद ईरानी गैंग के दो बदमाशों को दबोचा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर राजधानी में सक्रिय हो रहे संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साउथ ईस्ट दिल्ली के निजामुद्दीन थाना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात को अंजाम दी। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी ईरानी गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जो कि मध्य प्रदेश में काफी सक्रिय और बदनाम गिरोह माना जाता है।

साउथ ईस्ट दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली में लूट की बड़ी योजना बनाकर आए दो बदमाशों की गुप्त सूचना पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को जाल बिछाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई और मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में लगभग सात राउंड गोलियां चलीं। घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान मुर्तजा के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी भी उसी गैंग से ताल्लुक रखता है और उसके खिलाफ भी कई मामले विभिन्न राज्यों में लंबित हैं।

एडिशनल डीसीपी शर्मा ने बताया कि ईरानी गैंग दिल्ली में बड़ी लूट की साजिश रच रही थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

 

 

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.