Home State Delhi NCR Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग

0
Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग

रिपोर्ट – हेमंत कुमार।

नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर नेशनल अकाली दल ने चिंता व्यक्त की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम जनता, खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस हर घर की एक बुनियादी जरूरत है और इसकी कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। उनके अनुसार महंगाई पहले ही लोगों की कमर तोड़ रही है, ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है।

परमजीत सिंह पम्मा ने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल अकाली दल हमेशा आम जनता की समस्याओं को उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो पार्टी जनता के हित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here