Home State Hamirpur Love Jihad Case: हमीरपुर में लव जिहाद मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Hamirpur Love Jihad Case: हमीरपुर में लव जिहाद मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
Hamirpur Love Jihad Case: हमीरपुर में लव जिहाद मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Hamirpur Love Jihad Case: हमीरपुर में लव जिहाद मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: विवेक कुमार यादव

हमीरपुर जिले में सामने आए बहुचर्चित लव जिहाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चौथे आरोपी फहीम उर्फ लाला खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में इससे पहले मुख्य आरोपी अफान खान समेत तीन अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अफान खान ने एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि इसके बाद अफान खान उर्फ अबान खान युवती पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। यही नहीं, आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

अश्लील वीडियो के वायरल होते ही हमीरपुर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था, जो देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा। गुस्साए लोगों ने आरोपी अफान खान के घर पर पथराव किया और घर के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा था।

यह पूरा मामला भरुआ सुमेरपुर कस्बे से जुड़ा हुआ है, जहां से पीड़िता ताल्लुक रखती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। फरार चौथे आरोपी फहीम उर्फ लाला खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह मामला सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में भी है। ऐसे में आने वाले दिनों में आरोपियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here