Saturday, June 6, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeNationalWJI: हरियाणा भवन,...

WJI: हरियाणा भवन, दिल्ली में WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अनूप चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

WJI: हरियाणा भवन, दिल्ली में WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अनूप चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

“सत्यं वद, धर्मं चर” — सत्य बोलो, धर्म का पालन करो। पत्रकारिता के इस मूल मंत्र को न केवल अपने जीवन में आत्मसात किया बल्कि उसे जीकर दिखाया वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अनूप चौधरी ने, जिनका 25 मार्च 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से संपूर्ण पत्रकारिता जगत स्तब्ध और शोकग्रस्त है। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मीडिया जगत की विभिन्न पीढ़ियों ने एकजुट होकर उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया।

WJI की राष्ट्रीय एवं दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर नवोदित मीडियाकर्मियों तक, सभी ने अश्रुपूरित नेत्रों और गहन भावनाओं के साथ स्व. चौधरी को अंतिम विदाई दी। सभा के दौरान न केवल उनके कर्मयोगी व्यक्तित्व की चर्चा हुई, बल्कि उन्होंने जिस पत्रकारिता की मिसाल कायम की, उसे आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संवेदनात्मक संदेश में स्व. अनूप चौधरी के निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया। यह संदेश मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और मुकेश वशिष्ठ द्वारा सभा में पढ़कर सुनाया गया। श्री जेटली ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने चौधरी जी के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए यह आश्वासन भी दिया है कि सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा और सहायता हेतु सदैव तत्पर रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन WJI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व और संयोजन में संपन्न हुआ। सभा का संचालन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अत्यंत भावपूर्ण और मर्यादित ढंग से किया। सभा में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और स्व. अनूप चौधरी के जीवन, कार्य और मूल्यों पर प्रकाश डाला।

बीएमएस से दीपेंद्र चाहर, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी डॉ. महिपाल सिंह, WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय कुमार मन्ना, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव देवेंद्र तोमर, हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव विकास सुखीजा, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, तथा दिल्ली से लक्ष्मण इंदौरिया सहित WJI के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने चौधरी जी के सरल, सहज और समर्पित व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श और प्रेरणादायी पत्रकार बताया।

सभा का सबसे मार्मिक क्षण वह था जब स्व. अनूप चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती रानी चौधरी और पुत्री शिवानी ने मंच से अपने भावों को साझा किया। उन्होंने चौधरी जी के पारिवारिक मूल्यों, सिद्धांतों, अनुशासन और पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा की भावनात्मक स्मृतियाँ प्रस्तुत कीं, जिससे पूरे सभागार का माहौल भावुक हो उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी इस क्षण में मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

श्रद्धांजलि सभा के समापन पर WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने यह घोषणा की कि संगठन अगला पत्रकारिता पुरस्कार समारोह स्व. अनूप चौधरी की स्मृति में आयोजित करेगा। इस समारोह की तिथि और स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी। यह पुरस्कार न केवल उनके योगदान को सदा के लिए जीवित रखने का माध्यम बनेगा, बल्कि युवा पत्रकारों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर भी देगा।

स्व. अनूप चौधरी का जीवन सत्य, साहस और सेवा का प्रतीक था। उनका जाना पत्रकारिता के लिए एक युग का अंत है, लेकिन उनकी स्मृति, उनकी विचारधारा और उनका पत्रकार धर्म सदा जीवित रहेगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.