Vijay Gaud: विजय गौड़ के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता पर सचिव युवा मामले मीता राजीवलोचन का महत्वपूर्ण संदेश
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी एस. चटर्जी ने भारत सरकार की सचिव (युवा मामले) सुश्री मीता राजीवलोचन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अगस्त के अंतिम सप्ताह में मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन एवं महिलाओं के प्रति अत्याचार रोकथाम विषय पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी और सचिव जी को उद्घाटन सत्र में आने का आमंत्रण दिया।
मीता राजीवलोचन ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृति वाला देश है, जहां युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़ है। उन्होंने मादक पदार्थ सेवन की लत को युवा पीढ़ी के लिए खतरा बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व में “ड्रग फ्री दिल्ली 2027” पहल की सराहना की। उन्होंने भागीदारी जन सहयोग समिति और एनएसएस की संयुक्त पहल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता सामाजिक चेतना के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की एनएसएस टीमों ने भाग लिया, जिनमें के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, बी पी एस महिला यूनिवर्सिटी हरियाणा, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी यूपी, डी ए वी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय पंजाब, राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली, दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, माता सुंदरी कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी आदि शामिल हैं।
मीता राजीवलोचन ने पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता के श्रेष्ठ पोस्टरों का अवलोकन भी किया और आयोजन को अनुकरणीय बताया।
विजय गौड़ ने कहा कि सचिव युवा मामले ने उनके प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं में जागरूकता फैलाने और सामाजिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



