नई दिल्ली : कारोबार की सुस्त शुरुआत के बाद कुछ ही देर में बाजार (India Stock Market) में जबरदस्त तेज़ी रिकॉर्ड की गई और बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) इतिहास में पहली बार (Stock Market at All Time High) 84 हजार अंक के पार निकल गया। घरेलू बाजार (Domestic market of India) को आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल्स और एनर्जी स्टॉक्स से सपोर्ट मिल रहा है। इन सेक्टरों के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है, जिनसे बाजार को मुनाफा वसूली के दबाव से उबरने में मदद मिली। सेंसेक्स पर महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर करीब 4-4 फीसदी की तेजी में थे। मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और एलएंडटी में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। सेंसेक्स पर सिर्फ तीन शेयर एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और टीसीएस निगेटिप ट्रेड कर रहे थे।
India Stock Market : इतिहास में पहली बार 84 हजार के पार पहुंचा बीएसई का सेंसेक्स

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
आपको यह खबर कैसी लगी?


