Home State Delhi NCR Delhi: IGI हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल ने किया अत्याधुनिक स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन

Delhi: IGI हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल ने किया अत्याधुनिक स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन

0
Delhi: IGI हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल ने किया अत्याधुनिक स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन

Delhi: IGI हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल ने किया अत्याधुनिक स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और तकनीकी विकास की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की उपस्थिति में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 पर स्मार्ट पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया। यह स्मार्ट बूथ आधुनिक तकनीक से लैस है और हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सूचना से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

यह पुलिस बूथ 24 घंटे, सातों दिन यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा। इसमें आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, इंटरेक्टिव टच स्क्रीन, डिजिटल कैमरा सिस्टम, लाइव मॉनिटरिंग सुविधा और बहुभाषी सहायता सेवा जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं। यह पहल न केवल दिल्ली पुलिस की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि एक सुरक्षित और सुलभ यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास भी है।

उपराज्यपाल ने उद्घाटन समारोह में कहा कि यह स्मार्ट पुलिस बूथ यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहारा होगा और इससे देश-विदेश से आने वाले लोगों को दिल्ली पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का अनुभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के तकनीकी उपाय दिल्ली को एक स्मार्ट और सुरक्षित राजधानी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि पुलिस का यह प्रयास न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि नागरिकों और पर्यटकों के साथ संवाद और सहयोग को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसे और स्मार्ट बूथ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी स्थापित किए जाएंगे।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्ततम और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रमुख प्रवेशद्वारों में से एक है। ऐसे में यह पहल हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ यात्रियों के अनुभव को भी कहीं अधिक भरोसेमंद और सुविधाजनक बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here