Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeNationalमहाकुंभ 2025 15,000...

महाकुंभ 2025 15,000 से अधिक स्वच्छता कर्मी चलाएंगे सफाई अभियान

महाकुंभ 2025: महाकुंभ 2025 15,000 से अधिक स्वच्छता कर्मी चलाएंगे सफाई अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को घोषणा की कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा सोमवार 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे से चार जोन में एक साथ 15,000 से अधिक स्वच्छता कर्मी सफाई अभियान चलाएंगे। इस महाअभियान के माध्यम से स्वच्छता का नया रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाकुंभ 2025 स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित कर रहा है और इसे स्वच्छ महाकुंभ का दर्जा मिल चुका है। इससे पहले प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने महाकुंभ के दौरान गंगा सफाई का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था जिसमें 300 से अधिक स्वच्छता कर्मियों ने एक साथ विभिन्न गंगा घाटों पर सफाई कार्य किया था। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर 12 बजे 15,000 से अधिक सफाई कर्मी चार जोन में एक साथ सफाई अभियान चलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सभा में प्रयागराज महाकुंभ में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों और पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सेवा दे रहे स्वच्छता कर्मी एक साधक की तरह समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनकी सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में चौबीसों घंटे सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा से करोड़ों श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया है। महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धालुओं की कोई शिकायत नहीं है बल्कि उनके आचरण और सेवा भावना ने देशभर के लोगों को प्रभावित किया है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.