Monday, April 13, 2026

Creating liberating content

Ek Ped Maa Ke...

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन,...

Oristar Brand Launch: जयंता...

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया...

Fintech Portal Launch: कैट...

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट...

अब दुनिया भर के...

ShreeSantan.com के जरिए दुनियाभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास,...
HomeStateDelhi NCRDelhi Building Collapse:...

Delhi Building Collapse: दिल्ली सीलमपुर में बड़ा हादसा: गली नंबर 5 में चार मंजिला इमारत गिरी, राहत कार्य जारी

Delhi Building Collapse: दिल्ली सीलमपुर में बड़ा हादसा: गली नंबर 5 में चार मंजिला इमारत गिरी, राहत कार्य जारी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली, 12 जुलाई — राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक चार मंजिला इमारत के गिरने से अफरातफरी मच गई। हादसा गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में हुआ, जहां लगभग 30-35 गज क्षेत्रफल में बना एक मकान भरभरा कर अचानक गिर गया।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, अब तक 3 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भेजा गया है, जबकि कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दमकल विभाग की 7 गाड़ियाँ मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रही हैं। स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ मौके पर जमा है, जो राहत कार्यों में मदद कर रही है।

इमारत के पुराने और कमजोर होने की बात सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने भी की है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पहले से दरारें मौजूद थीं, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई थी।

फिलहाल, इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और प्रशासन द्वारा जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य पूरी गति से जारी है।


Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का ‘एक...

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया बनीं ब्रांड फेस

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया बनीं ब्रांड फेस रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में जयंता ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने अपने नए इलेक्ट्रिकल ब्रांड ‘ओरिस्टार’ की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है, जिसके साथ...

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट सुविधा शुरू की

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट सुविधा शुरू की रिपोर्ट: हेमंत कुमार कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने देश के प्रमुख वित्तीय समूह Shriram Finance Limited के साथ...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.