Home National Paracetamol समेत कई अन्य दवाइयां Quality Test में हुई फेल

Paracetamol समेत कई अन्य दवाइयां Quality Test में हुई फेल

0
Paracetamol समेत कई अन्य दवाइयां Quality Test में हुई फेल
Paracetamol

नई दिल्ली : वायरल बुखार (Viral Fever) समेत कई बीमारियों (Disease) में धड़ल्ले से प्रयुक्त होने वाली पैरासिटामोल (Paracetamol) समेत 50 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इस बात का खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की हालियां रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने हाल ही में पैरासिटामोल समेत 53 दवाओं का गुणवत्ता परीक्षण किया। जिसमें कैल्शियम (Calcium) और विटामिन डी-3 (Vitamin D-3) सप्लीमेंट से लेकर मधुमेह (Diabetes) और उच्च रक्तचाप (Hypertension) के लिए जरूरी कई तरह की दवाएं शामिल हैं।

Paracetamol समेत गुणवत्ता परीक्षण में फेल होनेवाली दवाइयों की लिस्ट जारी

दवा नियामक ने गुणवत्ता परीक्षण (Quality Test) में विफल होने वाली दवाओं की दो सूचियां साझा की हैं। एक में उन 48 दवाओं का विवरण था जो मानक गुणवत्ता (Standard Quality) की नहीं पाई गईं और दूसरी में शामिल दवा कंपनियों के जवाब शामिल थे। इन फर्मों ने बड़े पैमाने पर जिम्मेदारी से इनकार किया है, समस्याओं को नकली दवाओं (Fake Medicines) के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को और बढ़ाते हुए CDSCO ने अगस्त में 156 से अधिक निश्चित खुराक वाली दवा संयोजनों पर प्रतिबंध लगाकर निर्णायक कार्रवाई की, जिन्हें मानव स्वास्थ्य (Human health) के लिए हानिकारक माना जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here