Wednesday, July 22, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...

MI vs DC WPL Final: मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीता, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया

MI vs DC WPL Final: मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीता, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। 15 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती।फाइनल में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपना दबदबा बनाए रखा और 2023 के बाद दूसरी बार WPL का चैंपियन बना। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में हार गई। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली को हराकर खिताब जीता था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। एक समय पर उसका स्कोर 6 विकेट पर 83 रन था और टीम बड़ी हार की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजाने कैप की तूफानी पारी ने मैच को रोमांचक बना दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए, लेकिन 18वें ओवर में नेट साइवर-ब्रंट की गेंद पर हेली मैथ्यूज के हाथों कैच आउट हो गईं, जिससे दिल्ली की जीत की उम्मीदें टूट गईं। कैप के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 और निकी प्रसाद ने नाबाद 25 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट झटके, जबकि एमेलिया केर ने 2 विकेट लिए। सैका इशाक, हेली मैथ्यूज और शबनीम इस्माइल ने भी 1-1 विकेट चटकाए।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.