Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStateDelhi NCRNational Akali Dal...

National Akali Dal Protest: महंगाई और कालाबाजारी पर ‘युद्ध स्तर’ कार्रवाई की मांग, कुलदीप मारवाह बने दिल्ली अध्यक्ष

National Akali Dal Protest: महंगाई और कालाबाजारी पर ‘युद्ध स्तर’ कार्रवाई की मांग, कुलदीप मारवाह बने दिल्ली अध्यक्ष

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

 देश में बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी को लेकर National Akali Dal ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। पार्टी ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए “युद्ध स्तर” पर कार्रवाई की मांग की है और इसे आम जनता के हितों की निर्णायक लड़ाई बताया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Paramjit Singh Pamma ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर, सब्जियां, दालें और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से अपील की कि महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि आम जनता के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा गंभीर संकट है। सरकार को इसे “जन-युद्ध” मानते हुए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द नियंत्रण के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

इसी दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए Kuldeep Singh Marwah को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में संगठन और अधिक मजबूत होगा और जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

नई दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कई नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी और ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी जैसे पदों पर नई नियुक्तियां कर संगठन को विस्तार दिया गया है।

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने नई टीम का स्वागत किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण की भी मांग की और कहा कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर पड़ता है।

पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ इस “जन-युद्ध” में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों से लेकर हर मंच तक संघर्ष करेंगे। उनका कहना है कि आम जनता को राहत दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.