Friday, April 24, 2026

Creating liberating content

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...

badri vishal Temple opening:...

badri vishal Temple opening: बदरीविशाल मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक...
HomeStateDelhi NCRNavratri 2025: नवरात्रि...

Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन छतरपुर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन छतरपुर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

पूरे देश भर में नवरात्रि की धूम है और सोमवार से नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के मंदिरों में आज पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दक्षिणी दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ (छतरपुर मंदिर) में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 10:00 बजे से पहले करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए, जबकि पूरे नौ दिनों में लगभग 10 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
माता रानी के दर्शन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दिल्ली के छतरपुर मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए इस नवरात्रि पर विशेष इंतजाम किए हैं। छतरपुर मंदिर के सीईओ डॉ. किशोर चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। माता के श्रृंगार को हर दिन नए वस्त्रों और गहनों से विशेष रूप से किया जा रहा है। नौ दिनों तक मंदिर में अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास तौर पर लंगर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में लगातार स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर में नारियल और प्रसाद लाने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 1500 दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पूरे मंदिर प्रांगण और आसपास के इलाके में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 3000 सेवादार लगाए गए हैं, जो लाइन लगाने से लेकर प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत कुमार। नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ बेहद अलग और ताज़ा पेश होने जा रहा है। आगामी कॉमेडी...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.