Sunday, April 12, 2026

Creating liberating content

Ek Ped Maa Ke...

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन,...

Oristar Brand Launch: जयंता...

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया...

Fintech Portal Launch: कैट...

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट...

अब दुनिया भर के...

ShreeSantan.com के जरिए दुनियाभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास,...
HomeStateDelhi NCRNDMC: NDMC ने...

NDMC: NDMC ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सरदार पटेल मार्ग पर वृक्षारोपण किया, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल हुए शामिल

NDMC: NDMC ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सरदार पटेल मार्ग पर वृक्षारोपण किया, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल हुए शामिल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली, दिल्ली को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने रविवार को सरदार पटेल मार्ग पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार से प्रेरित है और माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराज्यपाल श्री वी.के. सक्सेना ने इस अवसर पर अमलतास (Cassia fistula) का पौधा लगाकर न केवल हरियाली का संदेश दिया, बल्कि इस अभियान की भावना को भी जीवंत किया। उनके साथ NDMC अध्यक्ष श्री केशव चंद्र और नई दिल्ली से सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज ने भी सहभागिता करते हुए प्राइड ऑफ इंडिया (Lagerstroemia speciosa) का पौधा रोपा।

NDMC के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने गुलमोहर (Delonix regia) का पौधा लगाकर NDMC की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। उन्होंने बताया कि NDMC द्वारा 1 जुलाई 2025 से शुरू किए गए गैप फिलिंग अभियान के तहत अब तक 80 से अधिक सड़कों, चौराहों और राउंडअबाउट्स को वृक्षारोपण से आच्छादित किया गया है। यह NDMC के बागवानी विभाग द्वारा अत्यंत बारीकी से संचालित और निगरानी में चलाया जा रहा है।

श्री चहल ने बताया कि यह अभियान केवल शहरी सौंदर्य को नहीं बल्कि पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भी है। लगाए गए पौधे PM10, PM2.5 और PM1 जैसे हानिकारक प्रदूषकों को सोखने में सक्षम हैं, जिससे दिल्लीवासियों को बेहतर वायु गुणवत्ता का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि माननीय उपराज्यपाल के निर्देशों पर दिल्ली सरकार ने भी सरदार पटेल मार्ग पर एक विशाल वृक्षारोपण योजना पर कार्य शुरू किया है, जिसके तहत 12,000 से अधिक फूलदार पेड़ और झाड़ियाँ लगाए जा रहे हैं। इन प्रजातियों में अमलतास, क्वीन क्रेप मर्टल, रोज़ी ट्रम्पेट ट्री, और बोगनवेलिया प्रमुख हैं। इस योजना की विशेष बात यह है कि इनमें पूर्ण विकसित पौधों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे मानसून के दौरान इसका त्वरित दृश्यात्मक और पर्यावरणीय प्रभाव दिखाई देगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का ‘एक...

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया बनीं ब्रांड फेस

Oristar Brand Launch: जयंता लाइटिंग ने इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में बढ़ाया कदम, तमन्ना भाटिया बनीं ब्रांड फेस रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में जयंता ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने अपने नए इलेक्ट्रिकल ब्रांड ‘ओरिस्टार’ की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है, जिसके साथ...

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट सुविधा शुरू की

Fintech Portal Launch: कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए आसान क्रेडिट सुविधा शुरू की रिपोर्ट: हेमंत कुमार कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने देश के प्रमुख वित्तीय समूह Shriram Finance Limited के साथ...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.