Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...

Delhi Crime: शाहदरा में...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने...

Cyber Security Alert: आपके...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों...

Seelampur stabbing case: सीलमपुर...

Seelampur Stabbing Case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,...
HomeStateDelhi NCRNDMC: NDMC उपाध्यक्ष...

NDMC: NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बारिश के बाद किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

NDMC: NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बारिश के बाद किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली, राजधानी में बीती रात हुई लगातार वर्षा के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने गुरुवार सुबह NDMC क्षेत्र में नागरिक सेवाओं की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ नागरिक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही।

निरीक्षण का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता, जल निकासी प्रणाली की कार्यक्षमता और आपात स्थितियों से निपटने की NDMC की तैयारियों की समीक्षा करना था। श्री चहल ने उन प्रमुख स्थलों का दौरा किया, जहां पूर्व से डीवॉटरिंग पंप और अन्य तंत्र स्थापित किए गए थे।

श्री चहल ने जानकारी दी कि NDMC के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) में केवल एक ही जलभराव की शिकायत प्राप्त हुई, और पूरे NDMC क्षेत्र में न तो किसी पेड़ के गिरने की सूचना मिली, न ही विद्युत आपूर्ति या अन्य नागरिक सेवा बाधित हुई। उन्होंने कहा, “यह NDMC की पूर्व योजना, तकनीकी दक्षता और फील्ड टीम की तत्परता का प्रमाण है।”

उन्होंने NDMC टीम, अधिकारियों, इंजीनियरों और सफाई कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इन सभी की सेवा भावना के कारण वर्षा के बावजूद NDMC क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारू बना रहा।”

श्री चहल ने NDMC की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि परिषद मानसून में उच्च मानकों की सेवा सुनिश्चित करने हेतु लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा, “यह संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ, स्मार्ट और सशक्त राजधानी शहर के दृष्टिकोण के अनुरूप है। विकसित भारत के लिए विकसित NDMC हमारा मिशन है।”

उन्होंने यह भी बताया कि NDMC ने जलभराव से बचने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं—जिनमें पर्याप्त संख्या में पंपिंग स्टेशन, सम्प निर्माण, वर्षा जल संचयन गड्ढों का निर्माण और जमीनी कर्मचारियों की तैनाती शामिल हैं।

श्री चहल ने अंत में कहा, “लगातार बारिश के बावजूद NDMC क्षेत्र में कहीं भी यातायात या आम जनजीवन बाधित नहीं हुआ है। यह व्यवस्थागत तैयारी और समर्पण का परिणाम है, जिसे आगे और बेहतर किया जाएगा।”

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की उत्तरी रेंज-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज रिपोर्ट: हेमंत कुमार राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्श बाजार थाना क्षेत्र में...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता रिपोर्ट: हेमंत कुमार डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और फर्जी बैंक खातों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम और दस्तावेजों...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.