Wednesday, March 11, 2026

Creating liberating content

NRI Contributions: NRI भारतीय...

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के...

Delhi Crime: मालवीय नगर...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट,...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड...
HomeStateDelhi NCRNDMC: एनडीएमसी पंडित...

NDMC: एनडीएमसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर करेगी “एक दिन– एक घंटा– एक साथ” श्रमदान

NDMC: एनडीएमसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर करेगी “एक दिन– एक घंटा– एक साथ” श्रमदान

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

नई दिल्ली, पूज्य महात्मा गांधी जी के दिखाए हुए स्वच्छता के रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने घोषणा की है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल 25 सितंबर 2025 को सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक चलेगा। यह जानकारी एनडीएमसी के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने दी। श्री चहल ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिषद कक्ष में एनडीएमसी के अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संबंधित विभागों के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 56 कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है।

प्रत्येक 14 सैनिटेशन सर्कल में एक नोडल अधिकारी और उनके अधीन तीन-तीन उप नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि परिषद का हर कर्मचारी सुबह 8 से 9 बजे तक श्रमदान में सक्रिय भागीदारी करे। श्री चहल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि हर कर्मचारी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल मैनुअल सफाई नहीं होगी, बल्कि एनडीएमसी की आधुनिक मशीनें जैसे मैकेनिकल रोड स्वीपर, प्रेशर जेटिंग मशीनें और स्क्रबिंग मशीनें भी इस्तेमाल की जाएंगी, जिससे अभियान और प्रभावी बन सके। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ भारत मिशन” की शुरुआत एनडीएमसी क्षेत्र स्थित मंदिर मार्ग से की थी, जो परिषद के लिए गर्व का विषय है।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह श्रमदान कार्यक्रम पूरे उत्साह और भव्यता से आयोजित किया जाएगा। श्री चहल ने बताया कि एनडीएमसी पहले से ही नाइट वेट क्लीनिंग और नाइट स्वीपिंग जैसी विशेष पहल चला रहा है, जिससे नागरिकों को सुबह स्वच्छ, धूल-मुक्त और सुखद वातावरण मिल सके। उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र के नागरिकों और आगंतुकों से भी आह्वान किया कि वे इस श्रमदान अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में योगदान दें।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने सोमवार को कहा कि NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर हैं और विकसित भारत@2047 को हासिल करने में इनकी अहम भूमिका...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र में मालवीय नगर इलाके के पार्क में रविवार शाम एक मणिपुरी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके के मदन गिरी में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक निखिल उर्फ़ निक्की...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.