Sunday, June 14, 2026

Creating liberating content

GB Pant Hospital Union...

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...
HomeNationalPM Modi US...

PM Modi US Visit : प्रवासी भारतीयों से कहा- हम जब भी शुरू करते हैं, पूरी रफ्तार से शुरू करते हैं

नई दिल्ली : अमेरिका दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi US Visit) ने अपने दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम (indoor stadium new york) में प्रवासी भारतीयों (NRI) को संबोधित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों ( TOP Tech Companies) के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी की। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में समिट ऑफ फ्यूचर (Summit Of Future) को संबोधित करेंगे।

PM Modi US Visit : “5जी तकनीक में हम काफी पीछे थे, लेकिन अब हम सबसे आगे हैं” 

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे रीढ़ की हड्डी के बिना शरीर किसी काम का नहीं है। वैसे ही चिप के बिना तकनीक किसी मतलब की नहीं होती। इसलिए हम इस क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि दुनिया में यह काम काफी पहले से ही शुरू हो चुका है। हम इस मामले में थोड़ा देरी से शुरू कर रहे हैं। हालांकि, हमारी ताकत है कि हम जब भी शुरू करते हैं, पूरी रफ्तार से शुरू करते हैं। जैसे- 5 जी तकनीक (5G Technologies) में हम काफी पीछे थे, लेकिन अब हम सबसे आगे हैं। इसलिए सेमीकंडक्टर (semiconductor) को लेकर भारत गंभीर है। हम इसमें जल्द से जल्द टारगेट पूरा करेंगे। इसके लिए हमारा मंत्र रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म है।

PM Modi US Visit : मेरे लिए, AI का मतलब है अमेरिका और इंडिया

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो ऊर्जा और उत्साह देख रहा हूं और भारत के प्रति जो भरोसा देख रहा हूं। ये वाकई बहुत सुखद है, क्योंकि जब आप जैसे विशेषज्ञ बदलती हुई दुनिया और भारत की संभावनाओं के विषय में कोई बात बताते हैं, तब भारत में भी नीति-निर्धारण के विषय में हमारा विश्वास बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि भारत उन पहले देशों में से एक है जिसने AI (Artificial intelligence) रणनीतियों पर काम किया है। मेरे लिए, AI का मतलब है ‘अमेरिका-भारत’। यही वह शक्ति है जिसे हम मजबूत करना चाहते हैं। भारत ने प्रौद्योगिकी के उपयोग को लोकतांत्रिक बनाया है, जिससे विभाजन कम हुआ है। भारत AI के नैतिक उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Sydney Test में जीत के साथ Border–Gavaskar Trophy की चैंपियन बनी Australia, WTC के फाइनल में पहुंचने की India की उम्मीद हुई खत्म

नई दिल्ली : Sydney Test में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने Border–Gavaskar Trophy अपने नाम कर ली है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

CAG रिपोर्ट से खुली केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की पोल, चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का मुद्दा गर्माया हुआ है और ये मुद्दा अब CAG रिपोर्ट सामने आने के बाद और अधिक गरमा सकता है। मीडिया...

Noida : रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज सर्द हवाओं ने नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में ठंड बढ़ा दी है। यहां चल रही शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है। रही सही कसर सोमवार से दिनभर रुक-रुककर हो रही...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.