Home State Delhi NCR Punjab Flood Relief: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का बयान, पंजाब के किसानों को राहत कार्य पर अपडेट

Punjab Flood Relief: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का बयान, पंजाब के किसानों को राहत कार्य पर अपडेट

0
Punjab Flood Relief: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का बयान, पंजाब के किसानों को राहत कार्य पर अपडेट

Punjab Flood Relief: राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का बयान, पंजाब के किसानों को राहत कार्य पर अपडेट

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित किसानों की स्थिति और राहत कार्यों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजनाला, डेरा बाबा नानक, फिरोजपुर और फाजिल्का में NGO और सरकार की टीम लगातार बचाव और राहत कार्य कर रही है। रिलीफ कैंप भी चल रहे हैं और प्रभावित लोगों का रेस्क्यू किया गया है। साहनी ने कहा कि सरकार और NGOs लगातार काम कर रहे हैं और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द दिया जाएगा। उम्मीद है कि 15 अक्टूबर तक किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।

साहनी ने बताया कि जिन किसानों के घर टूट गए हैं, उनके पुनर्निर्माण की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने सभी NGO से अपील की कि वे जिला प्रशासन के साथ समन्वय करें ताकि नुकसान की सटीक जानकारी और राहत कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि कल अजनाला में 25 ट्रैक्टर और पांच जेसीबी के साथ रेत निकालने का काम शुरू किया जाएगा। दरबार साहब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह जी सुबह 11 बजे इस प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य हजारों एकड़ जमीन से रेत निकालकर इसे कनक की बुआई के लिए तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here