Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeCrimeBegumpur Robbery: रोहिणी...

Begumpur Robbery: रोहिणी पुलिस की बड़ी सफलता, बेगमपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटा मोबाइल और हथियार बरामद

Begumpur Robbery: रोहिणी पुलिस की बड़ी सफलता, बेगमपुर में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटा मोबाइल और हथियार बरामद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रोहिणी जिले में बेगमपुर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बेगमपुर मोहिंदर सिंह के नेतृत्व और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन की देखरेख में की गई। पुलिस टीम ने न केवल आरोपियों को दबोचा बल्कि शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया।

घटना 14 सितंबर 2025 की है, जब शिकायतकर्ता आयुष कुमार, जो एक ट्रक पर हेल्पर के रूप में काम करता है, डीटीसी बस डिपो, सेक्टर-37, रोहिणी के पास अपने ट्रक से नीचे उतरा। तभी दो युवक अचानक उसके पास आए। एक ने उसके हाथ पर चाकू रखकर धमकाया और दूसरा उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। आयुष ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद ट्रक चालक व स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान निखिल पुत्र रितेंद्र, निवासी राजीव नगर एक्सटेंशन, बेगमपुर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।

दूसरे आरोपी की तलाश के लिए एसीपी बेगमपुर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अंकित और अरुण शामिल थे। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर फरार आरोपी कुलदीप पुत्र मोहर सिंह, निवासी पूठ खुर्द, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को सेक्टर-32, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि वे पहले भी किसी वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और बढ़ाई जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

  • निखिल पुत्र रितेंद्र, निवासी राजीव नगर एक्सटेंशन, बेगमपुर, उम्र 22 वर्ष

  • कुलदीप पुत्र मोहर सिंह, निवासी पूठ खुर्द, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी

  • शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल फोन

  • वारदात में इस्तेमाल चाकू

यह सफलता न केवल पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में अहम है बल्कि इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि पुलिस अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.