Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRRunhola Delhi murder...

Runhola Delhi murder case: दिल्ली के रनहोला में 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, फुफेरे भाई ने बदले की भावना में की वारदात

Runhola Delhi murder case: दिल्ली के रनहोला में 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, फुफेरे भाई ने बदले की भावना में की वारदात

रिपोर्ट – हेमंत कुमार।

बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में 5 साल के मासूम की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने पारिवारिक विवाद और बदले की भावना में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च को रनहोला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक 5 वर्षीय बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ, स्पेशल टास्क फोर्स और रनहोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय रवि कुमार को गिरफ्तार किया है, जो मृतक का फुफेरा भाई है और मजदूरी का काम करता है।

पूछताछ में आरोपी रवि कुमार ने बताया कि उसने 3 मार्च को बच्चे की गला दबाकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार भी भेजी गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पारिवारिक क्लेश और बदले की भावना में यह कदम उठाया। दरअसल, मृतक के माता-पिता के बीच अवैध संबंध के शक को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी रवि मृतक के पिता के साथ ही रहता था और परिवार में चल रहे विवाद से परेशान था। इसी कारण उसने बदला लेने के लिए मासूम को निशाना बना लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ जांच जारी है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.