Sunday, March 8, 2026

Creating liberating content

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत...

Charak Movie Review: चरक,...

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स...

Taranjit Singh Sandhu: संधू...

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत...
HomeEntertainmentShankaracharya Jayanti 2025:...

Shankaracharya Jayanti 2025: काशी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया शंकराचार्य जी महाराज का 56वां प्राकट्योत्सव

Shankaracharya Jayanti 2025: काशी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया शंकराचार्य जी महाराज का 56वां प्राकट्योत्सव
मुम्बई, ज्योतिर्मठ सहित पूरे देश में विविध धार्मिक आयोजनों के साथ महोत्सव का भव्य आयोजन

आज पावन नगरी काशी में परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 56वां प्राकट्योत्सव अत्यंत धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सुबह से ही केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में संतों और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आचार्य विनय भूषण तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, अनुराग पांडेय, राजन तिवारी, रोहित दुबे के सान्निध्य में रुद्राभिषेक, मातृशक्ति द्वारा लीलतार्चन, और शंकराचार्य जी के चरण पादुका पूजन का आयोजन हुआ। इसके उपरांत पूरे दिन भजन-कीर्तन और महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी दी कि वर्तमान में शंकराचार्य जी का चातुर्मास व्रत मुम्बई में चल रहा है, जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उनके दर्शन हेतु पहुंचे। काशी से भी सैकड़ों श्रद्धालु व संत मुम्बई पहुंचे हैं।

मुंबई में शहनाई वादन के साथ शंकराचार्य जी का मंगलप्रभात हुआ। इसके पश्चात गौध्वज की प्रतिष्ठा, बटुकों को वस्त्रदान, गौ पूजन, और आद्य शंकराचार्य जी के 8 फीट ऊंचे विग्रह का अनावरण हुआ।
वहीं 56 कन्याओं का कन्या पूजन कर उन्हें सौंदर्य सामग्री भेंट की गई। 56 मातृशक्तियों द्वारा फूलों से अर्चन, फिर तुलादान में रबड़ी, मालपुआ, चावलफल और पेड़ा जैसी पांच वस्तुओं से पूजा की गई।
11 माताओं ने आरती कर महाराजश्री को प्रवेश मंडप तक ले जाकर मंच पर विराजमान किया, जहां काशी और देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों ने उनका अभिनंदन वंदन किया।

इस भव्य उत्सव को और भी दिव्यता मिली जब सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण, सुरेश वाडकर और अनुराधा पौडवाल ने अपने भक्ति गीतों और स्तोत्रों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काशी में कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, रमेश पांडेय, दीपेन्द्र सिंह, सावित्री पांडेय, लता पांडेय, विजया तिवारी, उर्मिला पांडेय, सविता तिवारी, नीलिमा दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुनः अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम रिपोर्ट: आशीष कुमार झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित विश्व कल्याण आश्रम में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब 250 आदिवासी...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में रिपोर्ट: मनमीन वालिया पंजाब के टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है। अमृत लंबे समय...

Charak Movie Review: चरक, समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड और मसाला फ़िल्मों से दूरी बनाकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम का काम होता है , ऐसे में हमें तारीफ करनी होगी सुदीप्तो सेन...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.