Sunday, March 8, 2026

Creating liberating content

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत...

Charak Movie Review: चरक,...

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स...

Taranjit Singh Sandhu: संधू...

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत...
HomeStateJammu KashmirSunny Kant Cheeb's:...

Sunny Kant Cheeb’s: Blackout पर सन्नी कांत चीब का भावुक बयान — “अब और इंतज़ार नहीं, आतंकियों को उसी की ज़बान में जवाब दो”

Sunny Kant Cheeb’s: Blackout पर सन्नी कांत चीब का भावुक बयान — “अब और इंतज़ार नहीं, आतंकियों को उसी की ज़बान में जवाब दो”

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

कश्मीर घाटी के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई जानें चली गईं और दर्जनों लोग घायल हुए। इस कायराना वारदात के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता सन्नी कांत चीब ने ब्लैकआउट की स्थिति को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। चीब ने कहा, “अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। जब हमारे मासूमों पर गोलियां चलाई जाती हैं, तो जवाब भी उसी भाषा में दिया जाना चाहिए। आतंकियों को उनकी ही ज़ुबान में करारा जवाब देना वक्त की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि घाटी में बार-बार हो रहे आतंकी हमले यह साबित करते हैं कि दुश्मन अब भी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। लेकिन अब देश की जनता इंतजार के मूड में नहीं है। चीब ने सरकार से अपील की कि आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक और कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में कोई हमारे देशवासियों की जान लेने की हिम्मत न कर सके।

गौरतलब है कि हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और इंटरनेट सेवाओं पर रोक के साथ इलाके में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, देशभर में इस घटना के खिलाफ कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

सन्नी कांत चीब का बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई युवा संगठन उनके तेवरों का समर्थन कर रहे हैं। लोग अब एक सुर में कह रहे हैं — आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का वक्त आ गया है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुनः अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम रिपोर्ट: आशीष कुमार झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित विश्व कल्याण आश्रम में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब 250 आदिवासी...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में रिपोर्ट: मनमीन वालिया पंजाब के टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है। अमृत लंबे समय...

Charak Movie Review: चरक, समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड और मसाला फ़िल्मों से दूरी बनाकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम का काम होता है , ऐसे में हमें तारीफ करनी होगी सुदीप्तो सेन...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.