Saturday, March 7, 2026

Creating liberating content

Charak Movie Review: चरक,...

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स...

Malviya Nagar Delhi: दिल्ली...

Malviya Nagar Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में परिवार में आत्महत्या की दर्दनाक...

Cyber Security Awareness: डिजिटल...

Cyber Security Awareness: डिजिटल सेतु क्या है और कैसे बदल रहा है डिजिटल...

Rithala Fire: दिल्ली के...

Rithala Fire: दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर...
HomeStateDelhi NCRTaranjit Singh Sandhu:...

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि श्री संधू एक अनुभवी, सक्षम और दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव से देश की सेवा की है। उनके पास नीतिगत समझ, प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक दृष्टिकोण का समन्वय है, जो दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण महानगर के सुशासन और समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली न केवल देश की राजधानी है, बल्कि व्यापार, उद्यमिता, संस्कृति और वैश्विक संपर्क का प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में श्री संधू का अनुभव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नेतृत्व निश्चित रूप से शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश प्रोत्साहन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्री संधू के मार्गदर्शन में दिल्ली सुव्यवस्थित प्रशासन, बेहतर नागरिक सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।

सांसद खंडेलवाल ने दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में दिल्ली के विकास, प्रशासनिक सुधार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनका लाभ दिल्लीवासियों को लंबे समय तक मिलेगा।

साथ ही, श्री खंडेलवाल ने श्री सक्सेना को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दी और विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व से लद्दाख के विकास और सुशासन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Charak Movie Review: चरक, समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड और मसाला फ़िल्मों से दूरी बनाकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम का काम होता है , ऐसे में हमें तारीफ करनी होगी सुदीप्तो सेन...

Malviya Nagar Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में परिवार में आत्महत्या की दर्दनाक घटना, दो बेटियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

Malviya Nagar Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर में परिवार में आत्महत्या की दर्दनाक घटना, दो बेटियों की मौत, मां अस्पताल में भर्ती दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में गुरुवार शाम एक भयावह और संवेदनशील घटना सामने आई, जिसमें...

Cyber Security Awareness: डिजिटल सेतु क्या है और कैसे बदल रहा है डिजिटल इंडिया

Cyber Security Awareness: डिजिटल सेतु क्या है और कैसे बदल रहा है डिजिटल इंडिया रिपोर्ट, हेमंत कुमार। आज के डिजिटल युग में सरकार और नागरिकों के बीच सेवाओं को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किए...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.