Home State Delhi NCR Vishva Brahmrishi Brahmin Mahasabha: विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Vishva Brahmrishi Brahmin Mahasabha: विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

0
Vishva Brahmrishi Brahmin Mahasabha: विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Vishva Brahmrishi Brahmin Mahasabha: विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

रिपोर्ट: आशीष कुमार

ग़ाज़ियाबाद: ग़ाज़ियाबाद के हिंदी भवन, लोहियानगर में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण कर पूजा-अर्चना से हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री विजय कृष्ण पांडेय जी, ग़ाज़ियाबाद लोकसभा सांसद श्री अतुल गर्ग जी, महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल जी, ग़ाज़ियाबाद शहर विधायक श्री संजीव शर्मा जी, एवं प्रदेश के कई सम्मानित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें महामंत्री देवाशीष ओझा जी, संगठन मंत्री श्री सचिन भारती जी, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी, उपाध्यक्ष श्री शिव मूरत मौर्य जी, दिल्ली प्रदेश महामंत्री श्री सुनील चंदेल जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर एस पी गुप्ता जी, उपाध्यक्ष डॉक्टर एस के सिंह जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद जी, मीडिया प्रभारी एवं गोकुलपुरी विधानसभा अध्यक्ष अरुण त्रेहन जी, जिला अध्यक्ष श्री एस आर सिंह जी, महिला प्रकोष्ठ मंत्री गौरी पाण्डेय जी, पिंकी जी, एनसीआर जिला अध्यक्ष जोगिंद्र जी, कोषाध्यक्ष श्री राम चंद्र जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री वरुण जी, मालवीय नगर विधानसभा अध्यक्ष श्री महेश जी, मंत्री विकेश जी, राजबीर जी, तुषार जी, पिंकी जी, राजेश जी, नमिता सिंहा जी, फूल चंद जी, अंजू शर्मा जी, अनिल सिन्हा जी, आशीष अग्रवाल जी, लक्ष्मीनगर विधानसभा अध्यक्ष अभिमन्यु विश्वाश जी, धर्मपाल जी, डीपी सिंह जी और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

उपस्थित लोगों का स्वागत महासभा के संस्थापक श्री बी के शर्मा “हनुमान” जी द्वारा साल और माला पहनाकर किया गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री विजय कृष्ण पांडेय जी सैकड़ों साथियों के काफिले सहित समारोह में पहुँचे। अपने संबोधन में उन्होंने सभी से महासभा से जुड़ने और हिंदुत्व को बढ़ावा देने का आह्वान किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here