Home State Delhi NCR Delhi: दिल्ली के भलस्वा गांव में सफेदी करते हुए युवक का झूले की रस्सी टूटने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Delhi: दिल्ली के भलस्वा गांव में सफेदी करते हुए युवक का झूले की रस्सी टूटने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

0
Delhi: दिल्ली के भलस्वा गांव में सफेदी करते हुए युवक का झूले की रस्सी टूटने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Delhi: दिल्ली के भलस्वा गांव में सफेदी करते हुए युवक का झूले की रस्सी टूटने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के भलस्वा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सफेदी करने वाले युवक का झूला अचानक टूट गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना हरिजन कॉलोनी, गली नंबर 8 में उस समय हुई जब युवक तीन मंजिला इमारत पर सफेदी का काम कर रहा था। झूले की रस्सी टूटने से युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था। घायल अवस्था में उसे तुरंत जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही वह अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। मृतक के चाचा सुरेंद्र सिंह, भाई गुरदीप सिंह और स्थानीय निवासी लक्ष्मी ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस थाना जहांगीरपुरी की टीम भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।

यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सतर्कता की कमी को भी उजागर करता है, क्योंकि काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और मजबूत रस्सी का होना अनिवार्य था। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है ताकि भविष्य में इस तरह के दुखद हादसे ना हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here