Friday, April 24, 2026

Creating liberating content

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...

badri vishal Temple opening:...

badri vishal Temple opening: बदरीविशाल मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक...
HomeStateDelhi NCRदिल्ली-एनसीआर में बारिश...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ शामिल हैं। दिल्ली के जिन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर और डेरामंडी शामिल हैं। इसके अलावा, हरियाणा के नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के शामली और कांधला में भी बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 28 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा या बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी 26 से 28 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण क्षेत्र में गर्मी की लहर चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत कुमार। नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ बेहद अलग और ताज़ा पेश होने जा रहा है। आगामी कॉमेडी...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.