रिपोर्ट-मनमीन वालिया गुरग्राम,

गुरग्राम STF ने गैंगस्टर दीपक नान्दल गैंग के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार किए, दोनों शूटरों के नाम नरेंद्र उर्फ बाबा और मोहित उर्फ चिंटू है दोनों सोनीपत और रोहतक के रहने वाले है। STF ने इनके पास जे हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

दरअसल गुरुग्राम एसटीएफ को इनपुट मिला था कि फायरिंग में शामिल दो शूटर अलग-अलग जगह पर आने वाले हैं जिसके बाद STF हेड IGP बी, सतीश बालन के देख रेख मे टीम तैयार की गई थी जिस टीम में SI संदीप और अन्य पुलिस स्टाफ शामिल था

टीम ने पहले नरेंद्र को गिरफ्तार किया उससे पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर मोहित उर्फ चिंटू का अरेस्ट किया।

दोनो शूटरों ने दीपक नान्दल के कहने पर जुलाई के महीने में गुरुग्राम के बादशाहपुर में गायक फाजिलपुरिया पर गोली चलाई थी

फिर अगस्त के महीने में रोहित शौकीन नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

सितंबर के महीने में गुरुग्राम के सेक्टर-45 में MNR बिल्डर के ऑफिस पर करीब 25-30 गोलियाँ चलवाई थी

इस हमले की जिमेदारी सोशल मीडिया पर दीपक नान्दल ने ली थी। दीपक नान्दल विदेश में बैठकर अपने गैंग को ऑपरेट करता है।

गुरग्राम पुलिस के मुताबिक दीपक नांदल पहले एक हरियाणवी म्यूजिक प्रोड्यूसर और रैपर था। दीपक द्वारा बहुत सारे हरियाणवी गानों को प्रोड्यूस करने व रैप गाने का काम किया था। दीपक नांदल अब भारत छोड़कर विदेश भाग चुका है

फिलहाल गुरग्राम STF फायरिंग में शामिल अन्य शूटरों की तलाश कर रही है।