Saturday, April 25, 2026

Creating liberating content

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...

badri vishal Temple opening:...

badri vishal Temple opening: बदरीविशाल मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक...
HomeStateDelhi NCR1984 Anti Sikh...

1984 Anti Sikh Riots:  40 साल बाद पुल बंगश गुरुद्वारे के मामले में गवाही, महिला ने अदालत में जगदीश टाइटलर को किया पहचान

1984 Anti Sikh Riots:  40 साल बाद पुल बंगश गुरुद्वारे के मामले में गवाही, महिला ने अदालत में जगदीश टाइटलर को किया पहचान
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के बहुचर्चित 1984 सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारे पर हुए हमले के मामले में 40 साल बाद एक अहम मोड़ आया है। सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में एक चश्मदीद महिला गवाह ने पेश होकर अपने परिवार के सदस्यों की हत्या के दर्दनाक मंजर को याद करते हुए कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को अदालत में पहचान लिया। महिला ने साफ कहा कि “यही वह व्यक्ति है जिसने भीड़ को उकसाया था, जिसके बाद हमारे परिवार वालों को मार डाला गया।”
गवाह की इस अहम गवाही को पीड़ित सिख समुदाय की न्याय की दिशा में एक बड़ी जीत माना जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलो भी अदालत परिसर में मौजूद रहे।
हरमीत सिंह कालका ने कहा, “यह 40 साल की लंबी और पीड़ादायक लड़ाई का परिणाम है कि आज सच अदालत में सामने आ सका है। जिस महिला ने आज गवाही दी है, उसने अपने सामने अपने परिवार को खोया था। अब हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही जगदीश टाइटलर भी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।”
जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलो ने भी कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की गवाही नहीं, बल्कि पूरे सिख समुदाय के आंसुओं की गवाही है। उन्होंने कहा कि यह मामला न्याय के लिए सिखों के 40 साल के संघर्ष की पहचान बन गया है।
गौरतलब है कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में सिख समुदाय को निशाना बनाकर हिंसक दंगे हुए थे, जिसमें हजारों सिख मारे गए थे। दिल्ली के पुल बंगश इलाके में स्थित गुरुद्वारे में भीड़ द्वारा हमला कर तीन सिखों को जिंदा जला दिया गया था। उस समय जगदीश टाइटलर पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था, लेकिन मामला लगातार कानूनी पेच में फंसा रहा।
अब जबकि एक चश्मदीद ने खुलकर अदालत में बयान दिया है, उम्मीद की जा रही है कि यह गवाही केस की दिशा और धार दोनों बदल सकती है। अदालत में अगली सुनवाई और सीबीआई की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत कुमार। नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ बेहद अलग और ताज़ा पेश होने जा रहा है। आगामी कॉमेडी...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.