Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...

Delhi Crime: शाहदरा में...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने...

Cyber Security Alert: आपके...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों...

Seelampur stabbing case: सीलमपुर...

Seelampur Stabbing Case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,...
HomeStateDelhi NCRWater ATM In...

Water ATM In Delhi: एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने वाटर एटीएमों का किया निरीक्षण, दिल्ली के पर्यटकों और नागरिकों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल

Water ATM In Delhi: एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने वाटर एटीएमों का किया निरीक्षण, दिल्ली के पर्यटकों और नागरिकों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज परिषद क्षेत्र में स्थापित वाटर एटीएमों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 37 वाटर एटीएम में से 34 एटीएम पूरी तरह से क्रियाशील पाए गए जबकि 3 एटीएमों में तकनीकी नहीं बल्कि मामूली कारणों से सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का तुरंत समाधान कर सेवा बहाल की जाए।

श्री चहल ने बताया कि इन एटीएमों की शुरुआत वर्ष 2018 और 2019 में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत की गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित, किफायती और सुलभ पेयजल उपलब्ध कराना है। यह प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देता है, बल्कि दिल्ली आने वाले हजारों पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को गर्मी में बड़ी राहत प्रदान करता है।

श्री चहल ने बताया कि इनमें से 7 एटीएम पार्कों में स्थापित हैं, जहां से नागरिक निशुल्क पेयजल प्राप्त कर सकते हैं। अन्य 30 एटीएमों पर 1 रुपये में 300 मि.ली. शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाता है, जो या तो नागरिक अपने बर्तन में भर सकते हैं या पर्यावरण अनुकूल कागज़ के कप में ले सकते हैं। इस पहल से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक बोतलों के प्रयोग में भी कमी आई है।

निरीक्षण के बाद श्री चहल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण न केवल सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखते हैं, बल्कि कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने एनडीएमसी जल आपूर्ति विभाग की सराहना की, जिसने AMC अवधि समाप्त होने के बाद इन वाटर एटीएमों का संचालन व रखरखाव अपने स्तर पर सफलतापूर्वक संभाल लिया है।

श्री चहल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत मिशन” और “विकसित भारत@2047” दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की पहलें एनडीएमसी की स्वच्छता रैंकिंग को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर बनाएंगी और शहरी सुविधाओं को और अधिक स्वच्छ, सुलभ और सतत बनाएंगी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की उत्तरी रेंज-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज रिपोर्ट: हेमंत कुमार राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्श बाजार थाना क्षेत्र में...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता रिपोर्ट: हेमंत कुमार डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और फर्जी बैंक खातों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम और दस्तावेजों...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.