Wednesday, August 19, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...

Guru Purnima: दिल्ली में...

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य...
Homeदिल्ली-एनसीआरBaglamukhi Shaktipeeth: माँ...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

इस विशेष धार्मिक आयोजन में भगवान शिव के पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप का विधिवत पूजन एवं महा रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान विभिन्न प्रकार के फल-फूल, जूस, पंचामृत, तेल, भांग सहित अनेक पूजन सामग्रियों से भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, महामृत्युंजय मंत्र तथा ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा शक्तिपीठ परिसर भक्तिमय हो उठा।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। शाम को आयोजित महाआरती में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी, घंटे-घड़ियाल और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

शिव शक्ति एवं माँ बगलामुखी शक्तिपीठ के साधक तथा आयोजन के निवेदक आचार्य उमेश पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति एवं आध्यात्मिक साधना से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

गणमान्य नागरिकों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में नवल किशोर गोयल, नितिन मित्तल, राजेश मित्तल, प्रवीण कुमार (MD, Arrow Plast), आभा गोयल, सुधीर बंसल, आशुतोष अग्रवाल, पवन गुप्ता, रामबाबू शुक्ला, संतोष गुप्ता, आर.सी. गर्ग, आर.सी. बंसल, शिवम मित्तल, सुशील जैन, संजय अग्रवाल, नवीन जैन, सुरेंद्र गर्ग, सुशील गुप्ता, राहुल गर्ग, सिद्धार्थ गर्ग, डॉक्टर सुषमा अग्रवाल, राकेश सिंघल, अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मंदिर निर्माण कार्य तेजी से जारी

संस्था के अध्यक्ष विजय गर्ग ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को देवसर वाली माता, पहाड़ी वाली माता एवं भोजा वाली माता देवी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न होने के बाद से निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि भिवानी परिवार के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण लगभग एक वर्ष के भीतर पूरा कराकर विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विजय गर्ग ने कहा कि भिवानी परिवार के सभी सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भक्त नित्य देवी माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि माँ बगलामुखी जौंती पीठ में माँ बगलामुखी के दिव्य अनुष्ठान, मिर्ची हवन एवं विशेष पूजा का आयोजन दतिया पीठ के आचार्य द्वारा किया जा रहा है।

‘ॐ नमः शिवाय • हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत दिव्य, आध्यात्मिक एवं स्मरणीय अनुभव बताया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली। हिंदू महासभा के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ गुरु पूर्णिमा का...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.