Home Politics Delhi Government Portfolio : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, CM Atishi के पास हैं ये विभाग

Delhi Government Portfolio : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, CM Atishi के पास हैं ये विभाग

0
Delhi Government Portfolio : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, CM Atishi के पास हैं ये विभाग
Delhi Government Portfolio

नई दिल्ली : जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने के उपरांत अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद कल आतिशी (Atishi) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद (New Chief Minister of Delhi) की शपथ ली। वही आतिशी के साथ शपथ ग्रहण करनेवाले (oath Ceremony of Atishi) मंत्रियों के बीच विभागों का बँटवारा (Delhi Government Portfolio) कर दिया गया है।

कुल 13 विभाग ने मुख्यमंत्री (CM Atishi) ने अपने पास रखे हैं। आपको बता दें कि बता दें कि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) और शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला (3rd Women Chief Minister of Delhi) है। जहां सुषमा स्वराज केवल 52 दिनों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं, वहीं शीला दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली की सत्ता चलाई।

http://Atishi ने Delhi की सबसे युवा Chief Minister के तौर पर ली शपथ https://shorturl.at/l1KsB

Delhi Government Portfolio : सीएम आतिशी ने अपने पास रखे ये विभाग

1. लोक निर्माण विभाग

2. बिजली

3. शिक्षा

4. उच्च शिक्षा

5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा

6. लोक सम्पर्क विभाग

7. राजस्व

8. वित्त

9. योजना

10. सेवाएं

11. सतर्कता

12. जल

13. कानून, न्याय और विधायी कार्य

(अन्य सभी विभाग जो विशेष रूप से किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं.)

Delhi Government Portfolio : मंत्री सौरभ भारद्वाज को सौंपी गई इन विभागों की जिम्मेदारी

1. शहरी विकास

2. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण

3. स्वास्थ्य

4. उद्योग

5. कला, संस्कृति और भाषा

6. पर्यटन

7. समाज कल्याण

8. सहकारिता

मंत्री गोपाल राय को मिले ये विभाग

1. विकास

2. सामान्य प्रशासन विभाग

3. पर्यावरण, वन और वन्य जीवन

कैलाश गहलोत के पास ये विभाग

1. परिवहन

2. प्रशासनिक सुधार

3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी

4. गृह

5. महिला एवं बाल विकास

मंत्री इमरान हुसैन को ये विभाग दिए गए

1. खाद्य एवं आपूर्ति

2. चुनाव

मुकेश अहलावत को मिले ये विभाग

1. गुरुद्वारा चुनाव

2. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति

3. भूमि और भवन

4. श्रम

5. रोजगार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here