Tuesday, August 25, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeStateDelhi NCRDelhi: दिल्ली कांग्रेस...

Delhi: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, वृक्षारोपण कर बढ़ाया पर्यावरण संदेश

Delhi: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, वृक्षारोपण कर बढ़ाया पर्यावरण संदेश

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव को 13 सितंबर 2025 को उनके जन्मदिन पर राजधानी में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई दी और लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचने लगे और जन्मदिन की खुशियों को आपस में बांटते हुए केक और मिठाइयां एक-दूसरे को खिलाते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, देवेंद्र यादव तेरा नाम रहेगा’’ जैसे नारे लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशासनिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने फूल मालाओं, गुलदस्तों, शॉल और पर्यावरण सुरक्षा के प्रतीकात्मक पौधे देकर देवेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

श्री देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नजदीकी पार्क में वृक्षारोपण किया और कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह छोटा प्रयास हम सभी के भविष्य को हरियाली से भर सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने जीवन के विशेष अवसरों पर हमेशा एक पौधा लगाएं।

इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस को मजबूत करने का काम सफल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। अब मंडल और सेक्टर अध्यक्ष बूथ स्तर और मोहल्लों तक पार्टी के संदेश और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद किया, साथ ही सोशल मीडिया, डाक, फोन और ईमेल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का भी आभार व्यक्त किया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.