Home Entertainment Mithun Chakraborty को Dadasaheb Phalke Award से किया जाएगा सम्मानित

Mithun Chakraborty को Dadasaheb Phalke Award से किया जाएगा सम्मानित

0
Mithun Chakraborty को Dadasaheb Phalke Award से किया जाएगा सम्मानित
Mithun Chakraborty

नई दिल्ली : फिल्म (Bollywood) अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब फाल्के अवार्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Awards 2024) सेरेमनी के दौरान मिथुन को ये सम्मान मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जेनरेशन को इंस्पायर किया है। मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा (Indian Cinema) में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लिखा कि कोलकाता (Kolkata) की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक, मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जेनरेशन को इंस्पायर किया है। मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here