Wednesday, July 22, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeBreakingदिल्ली निगम चुनाव:...

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 250 सीटों पर उतरेगी, अनिल कुमार शुक्ला बने संगठन की ताकत

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 250 सीटों पर उतरेगी, अनिल कुमार शुक्ला बने संगठन की ताकत

नई दिल्ली। राजधानी में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक नॉर्थ एवेन्यू स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बृजमोहन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने की। अपने संबोधन में श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि एनसीपी दिल्ली में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी ऐलान किया कि वह निगम के 250 वार्डों में पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिला और विधानसभा स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। पार्टी का लक्ष्य हर विधानसभा में अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, और जो कार्यकर्ता संगठन विस्तार में बेहतर योगदान देंगे, उन्हें पार्टी में प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक का एक खास आकर्षण यमुनापार क्षेत्र के घौंडा विधानसभा से जुड़े वरिष्ठ नेता अनिल कुमार शुक्ला रहे। श्री सिंह ने विशेष रूप से उनका उल्लेख करते हुए कहा कि अनिल कुमार शुक्ला को घौंडा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभा रहे हैं। क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अनिल कुमार शुक्ला के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें संगठन के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर उनका विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि शुक्ला जैसे जमीनी और अनुभवी नेताओं के दम पर एनसीपी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और आगामी निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.