Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeUncategorizedRohini Murder Case:...

Rohini Murder Case: रोहिणी सेक्टर-24 में दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Rohini Murder Case: रोहिणी सेक्टर-24 में दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

रिपोर्ट – हेमंत कुमार

फ्लैट के अंदर से बंद मिला दरवाज़ा, गले पर धारदार हथियार के निशान
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट के अंदर 59 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान सुरेश कुमार राठी के रूप में हुई है, जो दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत थे। यह मामला बेगमपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से नहीं लौटे थे घर, बेटे ने खोला फ्लैट का दरवाज़ा
जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार राठी बीते दो दिनों से घर नहीं लौटे थे और उनके मोबाइल पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। जब परिवार को शक हुआ तो उनका बेटा सोमवार दोपहर सेक्टर-24 स्थित फ्लैट पर पहुंचा। वहां दरवाज़ा अंदर से बंद था। उसने अपने घर से चाबी लाकर दरवाज़ा खोला, तो अंदर पिता का शव बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला।

गले पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के गले के दाहिनी ओर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम ने जांच की और मौके से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, जांच जारी
बेगमपुर थाना पुलिस ने हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द हत्यारे तक पहुंचा जा सके।
सिक्योरिटी गार्ड सोमनाथ दुआ ने बताया, “साहब दो दिन से नहीं दिखे थे। जब बेटा आया तो दरवाज़ा बंद मिला। बाद में चाबी लाकर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सब हैरान रह गए।”

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.