Home State Delhi NCR Rohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत, 780 किलो पोल गिरा, लापरवाही पर बवाल

Rohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत, 780 किलो पोल गिरा, लापरवाही पर बवाल

0
Rohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत, 780 किलो पोल गिरा, लापरवाही पर बवाल

Rohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत, 780 किलो पोल गिरा, लापरवाही पर बवाल

रिपोर्ट, हेमंत कुमार 

हरियाणा के रोहतक में बुधवार को खेल परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे खेल जगत को झकझोर कर रख दिया। 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत उस समय हो गई, जब खेल मैदान में लगा लगभग 780 किलो वजनी आयरन पोल अचानक उनके सीने पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हार्दिक ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि इस पोल की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी मरम्मत से संबंधित शिकायतें कई बार प्रशासन तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों ने लापरवाही बरती और पोल को ठीक नहीं कराया गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।
हार्दिक राठी के दादा गुलाब सिंह ने बताया कि पोल की मरम्मत के लिए वर्ष 2023 में ग्रांट भी मंजूर हुई थी, लेकिन काम में लगातार देरी होती रही और कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हार्दिक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका था और उसने देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने प्रशासन को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में सिर्फ कागजी कार्रवाई या एक अधिकारी का निलंबन क्या किसी खिलाड़ी की जान की कीमत चुका सकता है?
हादसे के बाद सरकार और खेल विभाग पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर एक जिला स्तरीय अधिकारी को निलंबित कर दिया है, लेकिन लोग इसे लीपापोती बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच हरियाणा के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी उभरते खिलाड़ी की जान लापरवाही के कारण न जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को खेल सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, ताकि हार्दिक राठी को न्याय मिल सके।
इस घटना के बाद पूरे रोहतक में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं और खेल सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here