Monday, August 24, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeCrimeCold Case Solved:...

Cold Case Solved: 21 साल पुराने नांगलोई मर्डर केस में मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Cold Case Solved: 21 साल पुराने नांगलोई मर्डर केस में मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राष्ट्रीय राजधानी Delhi में 21 साल पुराने सनसनीखेज हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया है। क्राइम ब्रांच की एनआर-1, प्रशांत विहार यूनिट ने लंबी और सतत कार्रवाई के बाद थाना नांगलोई के वर्ष 2004 के हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी वर्ष 2006 से घोषित अपराधी थे और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके थे।

यह मामला 22 अप्रैल 2004 का है, जब नांगलोई के शिव राम पार्क इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता बिहार गए हुए थे और उसका भाई एक शादी में शामिल होने नोएडा गया हुआ था। 23 अप्रैल 2004 की सुबह लगभग 4:30 बजे जब उसका भाई घर लौटा तो मकान बाहर से बंद मिला। पीछे के रास्ते से अंदर प्रवेश करने पर उसने अपनी बहन को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था और कमरे में खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतका के पिता के परिचित सिकंदर उर्फ सुकवा, जो उनके साथ वाटर-प्रूफिंग के काम में मजदूरी करता था, पर संदेह गहराया। पूछताछ और पुराने रिकॉर्ड की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पिता और सिकंदर के बीच लंबे समय से पैसों का विवाद चल रहा था। सिकंदर का आरोप था कि उसे मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और प्लॉट दिलाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। इसी रंजिश में सिकंदर और उसकी पत्नी मंजू ने साजिश रचकर मासूम बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गए।

अदालत ने 22 जुलाई 2006 को दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद वे लगातार ठिकाने बदलते रहे। हत्या के बाद वे पहले गाजियाबाद में 15 दिन रहे, फिर बिहार के बरौनी और बाद में कोलकाता में मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते रहे। पुलिस की नजर से बचने के लिए उन्होंने वर्षों तक अपनी पहचान छिपाए रखी।

क्राइम ब्रांच की एनआर-1 टीम, जो पुराने जघन्य और अनसुलझे मामलों पर काम कर रही थी, ने इस केस को दोबारा खोला। इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एएसआई पवन परमार ने थाना नांगलोई और तिस हजारी कोर्ट के विस्तृत रिकॉर्ड खंगाले। तकनीकी निगरानी और फील्ड वर्क के जरिए आरोपियों की लोकेशन बिहार के बांका जिले में ट्रेस की गई।

10 फरवरी 2026 को विशेष सूचना के आधार पर एक रेडिंग टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई निरंजन, एएसआई पवन परमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र और हेड कांस्टेबल मुकेश शामिल थे। यह कार्रवाई एसीपी अशोक शर्मा और डीसीपी क्राइम-II विक्रम सिंह की निगरानी में की गई। टीम ने बांका, बिहार के एक गांव में सुनियोजित ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी सिकंदर करीब 60 वर्ष का है और दूसरी कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह पेशे से मजदूर है और शराब की लत का आदी बताया गया है। उसकी पत्नी मंजू 55 वर्ष की है और अशिक्षित है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

21 साल पुराने इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच पुराने मामलों को सुलझाने के लिए इसी तरह तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का समन्वय करती रहेगी, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.