Home State Delhi NCR Punjabi movie Viyah Kartare Da: पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी को रिलीज, पीवीआर में हुई भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

Punjabi movie Viyah Kartare Da: पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी को रिलीज, पीवीआर में हुई भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
Punjabi movie Viyah Kartare Da: पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी को रिलीज, पीवीआर में हुई भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

Punjabi movie Viyah Kartare Da: पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी को रिलीज, पीवीआर में हुई भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिपोर्ट: आशीष कुमार

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की रिलीज से पहले राजधानी दिल्ली के पीवीआर सिनेमा में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माताओं ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा मौजूद रहे और उन्होंने फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और पंजाबी सिनेमा के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की।

गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन समीर कंग ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्भ घूमती है जो अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियां और सामाजिक दबाव उसके रास्ते में बाधा बनते हैं। युवक की बेरोजगारी भी शादी में रुकावट पैदा करती है, जिसके चलते कई हास्यपूर्ण और भावनात्मक मोड़ कहानी को आगे बढ़ाते हैं। गिप्पी ने विश्वास जताया कि फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ परिवार और रिश्तों के महत्व का संदेश भी देगी।

फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने को लेकर पूछे गए सवाल पर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि यह किरदार मनोरंजन के साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्म देखने के बाद महसूस करेंगे कि उनके किरदार ने पंजाब पुलिस की छवि को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है।

वहीं निमरत खैरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह करतारे जैसे लड़के से शादी करना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेंगी। उन्होंने पंजाबी शादियों पर मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा कि शादियों में सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि रिश्तेदारों को संभालना होता है, क्योंकि हर समारोह में कोई न कोई नाराज जरूर हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए जीवनसाथी में प्यार, समझदारी और देखभाल सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की प्रगति पर बोलते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि आज पंजाबी सिनेमा देश-विदेश में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि अब पंजाबी फिल्मों को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जा रहा है और पारिवारिक मनोरंजन के क्षेत्र में यह उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि विस्तार और बड़े स्तर के प्रोडक्शन के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ सहयोग किया जा रहा है।

फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा के अलावा प्रिंस कंवलजीत सिंह, गुरप्रीत घुग्गी, दीप सहगल, बी एन शर्मा, हरदीप गिल, इनामुल हक और रूपिंदर रूपी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

धर्मा प्रोडक्शंस, हम्बल मोशन पिक्चर्स और पिटारा टॉकीज के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता और कलाकारों को उम्मीद है कि ‘वियाह करतारे दा’ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ एक यादगार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here