Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCREk Ped Maa...

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन, गोल मार्केट में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा से शुरू हुई इस पहल को राजधानी के नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे यह अभियान अब लोगों की भावनाओं से जुड़ता हुआ एक सामाजिक संकल्प बनता जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को लक्ष्मीबाई नगर के गोल मार्केट क्षेत्र में आयोजित #EkPedMaaKeNaam_OnSunday कार्यक्रम ने खासा उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम का नेतृत्व NDMC के उपाध्यक्ष Kuljeet Singh Chahal ने किया, जहां Government Employees RWA (Block 18 से 42, सेक्टर-2) के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को मजबूती प्रदान की।

पौधारोपण के दौरान नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर चहल ने स्वयं पौधारोपण कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनाओं, संस्कारों और जिम्मेदारियों से जुड़ा एक आंदोलन है, जो हमें अपनी माँ के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि NDMC द्वारा वर्षभर के लिए एक विशेष “Sunday Green Calendar” तैयार किया गया है, जिसके तहत हर रविवार को अलग-अलग इलाकों में सुनियोजित तरीके से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए NDMC के हॉर्टिकल्चर, हेल्थ, सिविल और सैनिटेशन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी उचित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

चहल ने यह भी कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ विज़न के अनुरूप है, जिसमें स्वच्छ पर्यावरण, हरित विकास और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी गई है। ‘#EkPedMaaKeNaam_OnSunday’ जैसे अभियानों के जरिए NDMC न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने का काम कर रही है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान RWA पदाधिकारियों ने इलाके की रखरखाव से जुड़ी कुछ समस्याएं भी NDMC के समक्ष रखीं। इस पर चहल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का जल्द और समयबद्ध समाधान किया जाए। RWA प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए NDMC का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के अभियान न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि समाज को भी एकजुट करने का काम करते हैं।

अंत में चहल ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से NDMC क्षेत्र को और अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.