Sunday, March 8, 2026

Creating liberating content

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत...

Charak Movie Review: चरक,...

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स...

Taranjit Singh Sandhu: संधू...

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत...
HomeSportsविराट कोहली ने...

विराट कोहली ने वनडे में रचा इतिहास, सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने वनडे में रचा इतिहास, सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में रफ्तार के घोड़े पर सवार हैं, और इसका सबसे ताजा प्रमाण चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला, जहां वह वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

वनडे क्रिकेट में विराट ने यह ऐतिहासिक मुकाम अपनी 287वीं पारी में हासिल किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 350वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ था। कोहली ने 63 पारियां कम खेलकर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और अब 14000 रन बनाने का कारनामा किया है। 8000 रन से पहले हालांकि यह रेस पाकिस्तान के फखर जमां, बाबर आजम और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के बीच थी, लेकिन इसके बाद से कोहली ने रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अब कोहली का अगला लक्ष्य सचिन तेंदुलकर के चार बड़े रिकॉर्ड तोड़ना होगा। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000, 16000, 17000 और 18000 रन बनाने के सचिन के रिकॉर्ड पर भी विराट की नजरें टिकी हैं। अगर उनकी यही फॉर्म जारी रही तो जल्द ही वह ये उपलब्धियां भी अपने नाम कर सकते हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुनः अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण आश्रम में हुआ स्वधर्मानयन कार्यक्रम रिपोर्ट: आशीष कुमार झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित विश्व कल्याण आश्रम में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब 250 आदिवासी...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में रिपोर्ट: मनमीन वालिया पंजाब के टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है। अमृत लंबे समय...

Charak Movie Review: चरक, समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड और मसाला फ़िल्मों से दूरी बनाकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम का काम होता है , ऐसे में हमें तारीफ करनी होगी सुदीप्तो सेन...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.