Thursday, July 2, 2026

Creating liberating content

Fake Currency Racket: दिल्ली...

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के...

GB Pant Hospital Union...

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव...
HomeStateDelhi NCRDelhi Crime: शाहदरा...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्श बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर फीमेल डॉग के साथ गलत हरकत और यौन शोषण करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान जगदीश मल्होत्रा के रूप में हुई है, जो शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने दो फीमेल डॉग के साथ घिनौनी हरकत की। कुछ लोगों ने कथित घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि एक पशु संरक्षण से जुड़ी एनजीओ चलाने वाली महिला को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की मानसिकता वाला व्यक्ति समाज के लिए खतरा है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर पशुओं के प्रति बढ़ती क्रूरता और समाज में विकृत मानसिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले तक फैले नकली भारतीय मुद्रा...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अपने कॉरपोरेट कार्यालय सेक्टर-145, नोएडा में...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकरी बॉर्डर पिकेट पर एक शराब तस्कर...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.