Saturday, June 13, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRDelhi: दिल्ली के...

Delhi: दिल्ली के बैंक में कटे-फटे नोट के बहाने महिला से लाखों की ठगी, वारदात CCTV में कैद

Delhi: दिल्ली के बैंक में कटे-फटे नोट के बहाने महिला से लाखों की ठगी, वारदात CCTV में कैद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के मधु विहार इलाके में दिनदहाड़े बैंक के अंदर महिला से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कटे-फटे नोट बदलने के बहाने शातिर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके रुपये उड़ा लिए। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मधु विहार की रहने वाली बंदना मिश्रा बैंक से रुपये निकालने पहुंची थीं। जब उन्होंने पैसा विड्रॉल कर काउंटर से लौटकर नोट गिनना शुरू किया तो पास खड़े एक युवक ने उन्हें टोका। युवक ने कहा कि पैसे ध्यान से चेक कर लें क्योंकि अगर इनमें कटे-फटे नोट निकले तो बैंक बाद में इन्हें बदलने से मना कर देगा। महिला उसकी बातों में उलझ गईं और नोट चेक करने लगीं।
इसी दौरान दूसरा युवक पास आया और बहाने से फॉर्म भरने के बारे में पूछने लगा। जैसे ही महिला का ध्यान फॉर्म की तरफ गया, पहला युवक झपट्टा मारकर उनके हाथ से पैसे लेकर भाग निकला। महिला जब तक कुछ समझ पाती, दोनों शातिर ठग मौके से फरार हो चुके थे।
वारदात के बाद महिला ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई। मधु विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में दोनों आरोपियों की करतूत साफ नजर आ रही है, जिसमें वे महिला की मदद करने का नाटक कर उसकी रकम लेकर फरार होते दिखे।
पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पहले से बैंक में मौजूद थे और किसी मौके की तलाश में थे। यह भी आशंका है कि ये गिरोह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
बैंक में खुलेआम हुई इस ठगी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बैंक में लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और अनजान लोगों की बातों में न आएं। वहीं, पीड़िता बंदना मिश्रा का कहना है कि बैंक के अंदर ही हुई इस घटना से वे सदमे में हैं और आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठगों को दबोच लिया जाएगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.