Monday, April 27, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch Action:...

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,...

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...
HomeStateAgra Police Encounter:...

Agra Police Encounter: आगरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध तमंचा बरामद

Agra Police Encounter: आगरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध तमंचा बरामद

रिपोर्ट: परसादी लाल

आगरा, उत्तर प्रदेश — थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज पुलिस मुठभेड़ के दौरान आगरा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान प्रभु उर्फ टंगा निवासी रुनकता, थाना सिकंदरा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय था। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घटना जखौता चौराहे पर हुई, जहां पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने अभियुक्त को काबू में लेकर उसके पास से एक लाख रुपये नकद (जो चोरी की घटनाओं से संबंधित थे), एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जीवित कारतूस और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी करता था और अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक आदतन अपराधी है। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा करने की दिशा में काम कर रही है। अभियुक्त के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की तलाश के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर पुरी मर्डर केस में...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.