Saturday, June 13, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRIllegal-Bangladeshi: दिल्ली पुलिस...

Illegal-Bangladeshi: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पकड़े गए

Illegal-Bangladeshi: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पकड़े गए
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दक्षिणी जिला पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को पकड़ा है। इनमें से आठ को गिरफ्तार किया गया है, छह को डिपोर्ट कर दिया गया, जबकि चार से पूछताछ जारी है। इसके अलावा, इनकी सहायता करने वाले आठ भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि अवैध प्रवासियों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और भारतीय पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान 23 वोटर कार्ड, 19 पैन कार्ड, 17 आधार कार्ड, 11 जन्म प्रमाण पत्र, छह ब्लैंक वोटर आईडी कार्ड और एक सीपीयू भी जब्त किया गया।
पुलिस ने इन सभी आरोपितों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिन भारतीय नागरिकों ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को शरण दी, फर्जी दस्तावेज बनवाए, नौकरी दिलाई और किराये पर मकान उपलब्ध कराया, उन पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अवैध प्रवासियों के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
https://youtu.be/8nq8rKa7H8E

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.