Home National Tirupati Balaji Mandir के प्रसाद में गोमांस की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की हुई पुष्टि

Tirupati Balaji Mandir के प्रसाद में गोमांस की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की हुई पुष्टि

0
Tirupati Balaji Mandir के प्रसाद में गोमांस की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की हुई पुष्टि

नई दिल्ली : विश्व प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर (Tirupati Balaji Mandir) में बननेवाले प्रसाद (Prasadam) में प्रयुक्त होनेवाले घी में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की पुष्टि हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद से देश भर में बवाल मच गया है। लोग का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भावना आहत हुई है। वही प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने पूर्व की वाईएसआरसीपी (YSRCP) सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है।

लैब रिपोर्ट (Lab Report) आने के बाद बीजेपी (BJP) और टीडीपी ने पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की आलोचना की है, वही विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है। वही सरकार में सहयोगी बीजेपी के नेता बंदी संजय कुमार ने कहा कि हिंदुओं के साथ इस बड़े विश्वासघात के लिए भगवान माफ नहीं करेंगे। लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाना तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा करने वाले हिंदुओं की आस्था और विश्वास के साथ गहरा विश्वासघात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here