Monday, March 2, 2026

Creating liberating content

CAT Rasna MoU: आत्मनिर्भर...

CAT Rasna MoU: आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा कैट–रसना एमओयू, स्वदेशी व्यापार को...

Automobile Dealers Association AICDA...

Automobile Dealers Association AICDA Silver Jubilee: ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास...

Cyber Security Awareness: स्पैम...

Cyber Security Awareness: स्पैम DND से परे, ब्लॉक करें, रिपोर्ट करें, एस्केलेट करें रिपोर्ट,...

महाराष्ट्र टूरिज्म ने राजधानी...

महाराष्ट्र टूरिज्म ने राजधानी दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड...
HomeStateDelhi NCRDelhi BJP Holi...

Delhi BJP Holi Milan: मुख्यमंत्री ने ‘लखपति बिटिया योजना’ की की घोषणा

Delhi BJP Holi Milan: मुख्यमंत्री ने ‘लखपति बिटिया योजना’ की की घोषणा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में रंग-गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नेताओं ने कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने मुफ्त सिलेंडर योजना पूरी कर दी है और महिलाओं को ‘पिंक कार्ड’ भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की बेटियों के लिए नई योजना ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ की घोषणा की।

इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से स्नातक तक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। जो बेटी अपनी ग्रेजुएशन पूरी करेगी, उसके खाते में 61 हजार रुपये जमा होंगे, जो योजना की मैच्योरिटी पर बढ़कर लगभग 1.25 लाख रुपये हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना दिल्ली की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन तथा सरकार की संयुक्त पहल से दिल्ली को नई दिशा देने पर जोर दिया।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सांस्कृतिक रंगों और राजनीतिक संकल्प से भरा रहा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

CAT Rasna MoU: आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा कैट–रसना एमओयू, स्वदेशी व्यापार को नई पहचान

CAT Rasna MoU: आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा कैट–रसना एमओयू, स्वदेशी व्यापार को नई पहचान रिपोर्ट: हेमंत कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल – लोकल टू ग्लोबल विज़न को आगे बढ़ाते हुए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया...

Automobile Dealers Association AICDA Silver Jubilee: ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ

Automobile Dealers Association AICDA Silver Jubilee: ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख संगठन All India Car Dealers Association (AICDA) ने शनिवार, 28 फरवरी 2026...

Cyber Security Awareness: स्पैम DND से परे, ब्लॉक करें, रिपोर्ट करें, एस्केलेट करें

Cyber Security Awareness: स्पैम DND से परे, ब्लॉक करें, रिपोर्ट करें, एस्केलेट करें रिपोर्ट, हेमंत कुमार। डिजिटल युग में स्पैम और साइबर धोखाधड़ी लगातार नए रूप ले रही है। अब केवल कॉल और SMS ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.